MP News: प्यार में प्रेमी जोड़े सात समंदर पार जाने की कसमें खाते तो ज़रूर मिल जायेंगे. लेकिन आज हम आपकों एक ऐसे प्रेमी जोड़े से मिलवाने वाले हैं. जिसने प्यार के खातिर मजहब की दीवार तक लांघ दी. मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले का हैं.
जी हाँ, आपने प्यार में अक्सर लड़कियों को धर्म बदलते तो ज़रूर देखा होगा. पर इस बार मामला इससे पूरा इतर हैं. क्योंकि नरसिंहपुर के एक मुस्लिम युवक फाजिल खान ने अपनी हिंदू प्रेमिका से शादी के लिए अपना धर्म तक बदल दिया.
प्यार के लिए फाजिल अब अमन राय बन गए. उन्होंने प्यार पाने के खातिर सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में शादी रचाई. शादी के पहले नामकरण भी किया गया, जिसके बाद ये शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई.
अब इस शादी की चर्चा ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि पूरे देश भर में हो रहीं हैं. हर कोई यहीं कह रहा हैं कि ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता हैं, जब किसी मुस्लिम लड़के ने प्यार के खातिर अपना धर्म बदला हों.