मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने 1 फरवरी को स्कूल फिर से खोलने का आदेश जारी किया है. राज्य में 2 फरवरी से स्कूल खुलने के बाद शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब स्कूल के बाद प्रदेश में आंगनबाडी केंद्र भी खुलेंगे.
तीन फरवरी से आंगनबाडी केंद्र भी खुलेंगे
मध्य प्रदेश में भी 3 फरवरी से आंगनबाडी केंद्र खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. शिवराज सरकार ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को आंगनबाडी केंद्रों को क्रियाशील बनाने के निर्देश जारी किए हैं. हालांकि आंगनबाडी केंद्रों में यह कोरोना की गाइडलाइंस के अनुसार होगा.
महिला एवं बाल विकास के निर्देश भी जारी
महिला एवं बाल विकास निदेशक डॉ. रामराव भोसले ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाडी केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं. हालांकि आंगनबाडी में बच्चों की विशेष देखभाल को भी आदेश में स्पष्ट किया गया है.
कोरोना के संक्रमण से स्कूल व आंगनबाडी केंद्र बंद रहे
कोरोना संक्रमण बढ़ने से मध्य प्रदेश में स्कूल और आंगनबाडी केंद्र बंद रहे. लेकिन सरकार ने कोविड का संक्रमण धीमा होने के बाद समीक्षा बैठक बुलाई, जिसके बाद स्कूलों और आंगनबाडी केंद्रों को खोलने का निर्देश दिया गया.