मध्य प्रदेश में कोरोना के नए मामले कम होने से जांच भी आधी कर दी गई है. राज्य में बुधवार को 34 हजार 54 जांच में कुल 141 नए मरीज मिले। वहीं, 2 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में फिलहाल 2233 एक्टिव केस हैं।

राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 145 मरीज हैं। जिनमें से 17 मरीजों की हालत नाजुक है। भोपाल में भर्ती 52 में से 10 और इंदौर में भर्ती 10 में से 1 मरीज की हालत गंभीर है. राज्य में अब तक 10 लाख 39 हजार 592 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 26 हजार 627 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 10 हजार 732 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. बुधवार को 654 मरीज ठीक हुए।

22 जिलों में नहीं मिला कोई नया केस
राज्य के 22 जिलों में बुधवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। इन जिलों में अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, होशंगाबाद, खरगोन, मंदसौर, नीमच, निवारी, राजगढ़, सागर, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और बुरहानपुर में कोई एक्टिव केस नहीं है।

3 जिलों में 10 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं
बुधवार को सबसे ज्यादा 27 नए मरीज भोपाल में मिले। इसके अलावा इंदौर में 24 और डिंडोरी में 10 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या 10 से कम है।