मध्य प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है. रविवार को राज्य में 18,000 जांच में 15 नए पॉजिटिव मिले। राज्य में इस समय कोरोना वायरस के 176 एक्टिव केस हैं।
 
राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 55 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 5 ऑक्सीजन पर हैं। भोपाल में 11 और इंदौर में 2 मरीज हैं। राहत की बात यह है कि दोनों शहरों में एक भी मरीज ऑक्सीजन पर नहीं है। राज्य में अब तक 10 लाख 40 हजार 901 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 29 हजार 991 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 10 हजार 734 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं. राज्य में फिलहाल 176 एक्टिव केस हैं। रविवार को 50 मरीज ठीक हुए।
 
7 जिलों में नए पॉजिटिव मिले 
रविवार को राज्य के 7 जिलों से नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें देवास 1, ग्वालियर 1, इंदौर 2, जाबुआ 2, मंडला 4, नरसिंहपुर 2, रायसेन 3 जिले शामिल हैं. इसके अलावा शेष जिले में कोई नया पॉजिटिव नहीं मिला।