पशु चिकित्सा इकाई योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल वाहन चलेगा। राम वन गमन पथ योजनाओं को अब संस्कृति विभाग देखेगा।

ने पशु चिकित्सा इकाई योजना शुरू करने को अपनी मंजूरी दी है। प्रदेश में अब 108 एंबुलेंस की तर्ज पर चलित पशु इकाई होगी। पशु‌ चिकित्सा के लिए फोन करने पर मोबाइल वाहन घर पहुंचेगा। मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सक, सहायक और ड्राइवर होंगे। 

मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj द्वारा 7वें वेतनमान में 11 प्रतिशत डीए की वृद्धि की जाकर 31 प्रतिशत करने का जो निर्णय लिया था आज उसे कैबिनेट में मंजूरी दी गई है: 

निवाड़ी जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन यंत्री -1 पद ,सहायक यंत्री -1 पद,उप यंत्री- 1 पद, लेखापाल सहित कुल 9 पदों की स्वीकृति दी गई है|

आगर-मालवा और निवाड़ी जिले में गरीब शहरी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शहरी विकास अभिकरण के लिए दोनों जिलों में 5-5 पदों की स्वीकृति दी गई। निवाड़ी जिले में जनसंपर्क कार्यालय की स्थापना के लिए 8 पदों की स्वीकृति दी गई है|

निवाड़ी जिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में सहायक संचालक एवं विकास अधिकारी के लिए 1-1 पदों की स्वीकृति दी गई। निवाड़ी जिले में वन मंडल अधिकारी कार्यालय प्रारंभ करने के लिए 5 पदों की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में दी गई है|

राम वन गमन पथ' योजना के कार्यों का क्रियान्वयन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अंतर्गत होता था। अब यह योजना संस्कृति विभाग के अधीन संचालित होगी|

पशु चिकित्सा इकाई योजना प्रारंभ कर रहे हैं। 108 एंबुलेंस की तरह चलित पशु इकाई मध्यप्रदेश में होगी। फोन लगाने पर मोबाइल वाहन घर तक पहुंचेगा। इस मोबाइल वाहन में पशु चिकित्सा, सहायक और ड्राइवर होंगे। हर ब्लॉक में 2 वाहन होंगे|

मुख्यमंत्री बुधवार को अपने समूचे मंत्रिमंडल और विधायकों के साथ देखेंगे फिल्म। मुख्यमंत्री चौहान के निर्देश पर प्रदेश में पहले ही फिल्म को किया जा चुका है टैक्स फ्री। 

महिलाओं की सहभागिता से पुलिस संवेदनशील बनी जिससे समाज को बेहतर सेवाएं दे पा रही है: डीजीपी

पीटीएस पचमढ़ी में किया गया वार्षिक सम्मेलन फुलवारी का आयोजन

पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाएं और युवाओं को रोजगार भी दिलवाएं: सीएम

श्रीराम नवमी पर जगमगाएगी राम राजा की नगरी ओरछा

मुख्यमंत्री ने ली मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक

चौहान ने कहा कि उज्जैन में गत 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर मंदिरों और नदी घाटों को दीपों से सुसज्जित किया गया था। इसी तरह आगामी 10 अप्रैल को श्री रामनवमी पर भगवान राम राजा की नगरी ओरछा में दीपोत्सव का आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने इसके लिए पर्यटन, संस्कृति विभाग के साथ ही अन्य सहयोगी एजेंसियों और जिला प्रशासन को तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए। चित्रकूट में भी श्री राम नवमी पर प्रात:काल विशेष कार्यक्रम के लिए रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निवास स्थित सभागार में बजट 2022-23 पर मंत्रीगण और विधायकों से चर्चा की। 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की विशेष प्राथमिकता रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए मध्यप्रदेश का योगदान बेहतर होगा। इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य योजना तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का स्वरोजगार पर भी विशेष फोकस है। अब तक 28 लाख 64 हजार व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए 14 हजार 556 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है।