सूत्रों ने बताया कि एचआरसी ने संज्ञान लेते हुए विभाग और प्रशासन को इस मामले में नोटिस जारी किया है..!

अभिभावकों ने कहा कि ऐसी स्थिति में स्कूल आसानी से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते थे लेकिन वे छात्रों को नियमित कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं। “स्कूलों ने पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन कक्षाएं की हैं। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब है और दिन पर दिन बढ़ता जा रहा होता है, तो स्कूल आसानी से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते थे। 

एक अभिभावक ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी विकराल होती जा रही है। “दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब चला गया है। इन विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार स्कूलों का संचालन किया जा रहा है और छात्रों को कक्षाओं में जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस स्थिति ने कई छात्रों को बीमार कर दिया है जो मानवाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।