मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चयनित.

मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम में चयनित होने पर मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलिम्पियन स्टार शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप उम्दा प्रदर्शन के साथ देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। आपको अग्रिम शुभकामनाएं, आशीर्वाद।