मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दुसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सत्तापक्ष और विपक्ष ने किया नारी शक्ति को प्रणाम किया।
विधानसभा मे नारीशक्ति को प्रणाम किया गया, ट्रैफिक व्यवस्था की कमान नारीशक्ति के हाथ में दी गई, संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा हमारी सरकार ने नारी शक्ति को आगे लाने में हर संभव कदम उठाए।
नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा, हम मातृशक्ति के लिए समर्पित हैं। कमलनाथ ने कहा महिला दिवस सांकेतिक नहीं, सबसे महत्वपूर्ण नहीं। आज माताओं और बहनों का दिवस, सदन प्रस्ताव पारित करे।
वहीं, विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा नारी के प्रति आदर हमारा भाव है। सभी को सदन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा, आज वाहन में मुझे लेकर महिला वाहन चालक आयी है।
सदन में निधन के उल्लेख
सदन की ओर से श्री लक्ष्मीनारायण गुप्त (भूतपूर्व विधान सभा सदस्य), श्री रमेश वर्ल्यानी (भूतपूर्व विधान सभा सदस्य) श्री मदन सिंह डहरिया (भूतपूर्व विधान सभा सदस्य) श्री तिलक राज सिंह (भूतपूर्व संसद सदस्य) तथा सुश्री लता मंगेशकर (सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका) को श्रद्धांजलि दी गयी।