प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच चुके हैं. इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की. उसके बाद अद्भुत, अनुपम, अलौकिक, अकल्पनीय “श्री महाकाल लोक” का लोकार्पण किया. जिसके बाद उन्होंने जनता को भी संबोधित किया. पीएम मोदी के इस दौरे के बारे में सिलसिलेवार तरीके से जानिए..!

 

लाइव अपडेट जारी-

1. पीएम मोदी मध्यप्रदेश की धरती इंदौर पहुंच चुकें है. बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने उनका स्वागत किया. अब वह जल्द ही उज्जैन के लिए रवाना होंगे.

पीएम का इंदौर एअरपोर्ट पर स्वागत

2. पीएम मोदी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पधार चुके हैं. उनका काफिला महाकाल मंदिर की तरफ़ आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा हैं. बता दें कि लोकार्पण कार्यक्रम महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगा.

3. पीएम मोदी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. पीएम महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन- अर्चना कर रहे हैं.

 

4. श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजन- अर्चना करने के बाद अब पीएम मोदी 'महाकाल लोक' के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नंदी द्वार की तरफ आगे बढ़ रहें हैं. 

5. पीएम मोदी ने भव्य 'महाकाल लोक' का लोकार्पण किया. जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान उन्हें अद्भुत, अनुपम, अलौकिक, अकल्पनीय “श्री महाकाल लोक” के दर्शन कराते हुए हर एक चीज के बारें में बारीकी से बता रहें है.

6. पीएम मोदी श्री महाकाल लोक का लोकार्पण और दर्शन करने के बाद कार्तिक मेला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. साथ ही पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. सुनिए, इस अवसर पर पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा..! Live