महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफ़ेर के बाद नई शिंदे सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया है। सरकार द्वारा दी गई इस राहत बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये सस्ता हो गया है।

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद पिछले महीने बनी नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट क्रमश: 5 रुपये और 3 रुपये प्रति लीटर कम करेगी।

यह होगी नई कीमत-

मुंबई में फिलहाल पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कटौती के बाद पेट्रोल 106.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। पुणे में पेट्रोल की कीमत 105.88 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 92.37 रुपये प्रति लीटर है। नई दरें लागू होने के बाद ठाणे में एक लीटर पेट्रोल की कीमत घटकर 106.49 रुपये हो जाएगी। साथ ही डीजल की कीमत भी घटकर 94.42 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी।

क्या है दूसरे शहरों में पेट्रोल के रेट-

नई दिल्ली- 96.72 रुपये
कोलकाता- 111.35 रुपये
चेन्नई- 102.63 रुपये
गुवाहाटी - 96.48 रुपये

भोपाल- 108.65 रुपये

डीजल के रेट-

दिल्ली- 89.62 रुपये
कोलकाता- 92.76 रुपये
चेन्नई- 94.24 रुपये
गुवाहाटी- 84.37 रुपये 

भोपाल- 93.90 रुपये

केंद्र ने की बड़ी कटौती-

इससे पहले मई में केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कमी की थी। केंद्र ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्य सरकारों ने वैट कम किया था। लेकिन अब महाराष्ट्र में भाजपा शासित सरकार बनने के बाद एक बार फ़िर राज्य की जनता को बड़ी राहत मिली है।