प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर बागी विधायकों पर निशाना साधा। राउत बोले, कुछ लोग लाशों को घुमा रहे हैं। आज सुबह राउत ने एक ट्वीट में लिखा- जहालत एक किस्म की मौत होती है और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं।

इससे पहले भी राउत ने बागी विधायकों को 'जीवित लाश' बताया था। एक चर्चा में उन्होंने कहा था कि गुवाहाटी में 40 जीवित लाशें हैं जो कुछ कर नहीं सकती। उनके इस बयान के बाद काफ़ी बवाल हुआ था। इसके अलावा उन्होंने सामना के जरिए बीजेपी और बागी विधायकों पर भी हमला बोला..!

ईडी के समन पर राउत का बयान-

ED के समन पर राउत बोले, मुझे अभी पता चला कि ईडी ने मुझे तलब किया है। अच्छा है! महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम हो रहें हैं। हम, बालासाहेब के शिवसैनिक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मुझे रोकने की साजिश है। अगर आप मेरा सिर काट भी दें तो मैं गुवाहाटी का रास्ता नहीं अपनाऊंगा। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच ईडी ने आज शिवसेना नेता राउत को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा है।

शर्म आती तो मंत्री पद से इस्तीफा दे देते-

इन सबके बीच राउत ने बागी विधायकों पर हमला बोला हैं। सामना ने कहा कि सात-आठ मंत्री, विधायक अपना मंत्रालय छोड़ चुके हैं और महाराष्ट्र से बाहर बैठे हैं। गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में मंत्री बैठे हैं। अगर उन्हें लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से शर्म आती तो वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्य से बाहर चले जाते।