Maharashtra New CM: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे आए चार दिन का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक महायुति गठबंधन में सीएम कौन होगा, यह तय नहीं हो सका है। भाजपा खेमे में जहां देवेंद्र फडणवीस को लेकर चर्चा है तो वहीं शिवसेना से एकनाथ शिंदे के समर्थक भी उन्हें सीएम बनाने का दावा ठोक रहे हैं। इसी बीच कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी के साथ महायुति में मिलकर काम करने का भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा है, कि बीजेपी का जो भी फ़ैसला होगा वो मुझे मंज़ूर है। मुझे सीएम पद की लालासा नहीं है। यानि कि सीएम शिंदे ये साफ कर दिया है, कि वे अब पीएम मोदी और अमित शाह के फैसले के साथ खड़े रहेंगे। इसी के साथ ही बीजेपी का सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही शिंदे ने सीएम की कुर्सी छोड़ने के भी साफ-साफ संकेत दे दिए हैं। साथ ही मीडिया के गलियरों में चल रही सारी चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है।
हालांकि भाजपा ने अब तक अपना स्पष्ट रुख साफ़ नही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फडनवीस का ही सीएम बनना तय है, लेकिन जब तक अधिकृत घोषणा नहीं होती है तब दावे सिर्फ कयास तक ही सीमित हैं।