महाराष्ट्र के वर्धा में भीषण हादसे में विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सेलसुरा शिवर से गुजरते समय एक जंगली जानवर छात्रों की कार के सामने आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसा वर्धा के पास नेशनल हाईवे तुलजापुर पर सेलसुरा शिवर में हुआ। कार में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे थे। वे यवतमाल से वर्धा जा रहे थे।। एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।

मारे गए लोगों में तिरोदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले का पुत्र अविष्कार भी शामिल है। हादसे में मरने वाले छह छात्र देश के अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं जो वर्धा में मेडिसिन की पढ़ाई कर रहे थे।

हादसे में मरने वाले छात्रों के नाम :

1. आविष्कार रहांगदाले (भाजपा विधायक के बेटे)

2. नीरज चौहान

3. नीतीश सिंह

4. विवेक नंदन

5. प्रत्यूष सिंह

6. शुभम जायसवाल

7. पवन ऊर्जा

विजय रहांगदल महाराष्ट्र के तिरोदा से बीजेपी विधायक हैं। उनका बेटा आविष्कार रहांगदल भी वर्धा के सवांगी मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था, बताया जाता है कि पुल से करीब 40 फीट नीचे कार नदी में गिर गई।वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रात 11.30 बजे सेलसुरा के पास एक दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे सहित सात एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। सभी छात्र वर्धा जा रहे थे।