उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद राउत ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी देने वाले ने राउत को मैसेज कर कहा कि- 'तेरा भी मूसेवाला कर दूंगा। मैसेज में राउत को हिंदू विरोधी कहते हुए गालियां भी दी गई हैं।

धमकी में कहा गया है- तू दिल्ली में मिला तो तुझे एके 47 से उड़ा दूंगा, मूसेवाला हो जायेगा.. सलमान और तू फिक्स.. तैयारी करके रखना..।' इस धमकी के बाद राउत ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल दिसंबर में भी राउत को जान से मारने की धमकी दी गई थी। तब उन्होंने दावा किया था कि यह धमकी कन्नाड रक्षण वेदिका नाम के संगठन की तरफ से आई थी।