आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के संदेश साझा किए जा रहे हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अमृता फड़नवीस ने तस्वीरों के साथ एक संदेश भी साझा किया है।

अमृता ने लिखा है, “कुछ खो जाने के लिए मानव निर्मित दुनिया में भटकते हैं और कुछ खुद को खोजने के लिए प्रकृति के जंगल में भटकते हैं।” पर्यावरण से प्यार करें, पर्यावरण को अपनाएं और खुद को खोजने और अपने जीवन का उद्देश्य खोजने के लिए इसकी रक्षा करें! 

तस्वीरों में अमृता को किसी जंगल के बीच स्पॉट किया गया है। डीप पिंक कलर के आउटफिट में अमृता प्रकृति के बीच आत्ममुग्ध सी मुद्रा में दिखाई दे रही हैं। अमृता ने अपनी आंखें बंद की हुई हैं। साथ ही पिक्चर्स को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे अमृता प्रकृति के कण-कण को अपने में समाहित कर लेना चाहती हैं।