मुंबई कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते रहते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वे क़ानून अपने हाथ में न लें।
दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में औरंगजेब के पोस्टर लहराने का मामला सामने आया था। अहमदनगर में औरंगजेब के पोस्टर लहराने वालों के खिलाफ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अलावा इसके राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा था, कि औरंगजेब का पोस्टर फहराने से समाज में तनाव पैदा हो सकता है।
आपको बता दें, कि महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में औरंगजेब के पोस्टर लहराने वाले चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है।अहमदाबाद के फकीरवाड़ा इलाके में रविवार को निकाले गए जुलूस के दौरान चार लोग औरंगजेब के पोस्टर लहराने लगे। चारों के खिलाफ दूसरे समुदाय को भड़काने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।