महाराष्ट्र के ठाणे से एक महिला विधायक का एक निगम इंजीनिय़र को थप्पड़ मारने का मामला समने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में मीरा-भइंदर विधायक गीता जैन को स्थानीय नगर निगम के दो इंजीनियरों को किसी निर्माण कार्य को गिराने के लिए गाली देते हुए सुना जा सकता है।
निर्माण के खिलाफ इंजीनियरों की कार्रवाई के कारण, मानसून से पहले कई बच्चों सहित निवासियों को सड़कों पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। विधायक गीता जैन ने सवाल किया कि इंजीनियर निर्माण को कैसे गिरा सकते हैं और उन्होंने इंजीनियर्स से एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जमा करने को भी कहा।
इस मामले में गीता जैन की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। साथ ही निगम आयुक्त दिलीप ढोले ने भी अभ तक इसे लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बीजेपी के पूर्व मेयर रहीं गीता जैन ने 2019 का चुनाव निर्दलीय जीता था। वह बीजेपी-शिवसेना सरकार को सपोर्ट करती है।