Maharashtra Politics: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को लेकर आज एक बड़ी सुनवाई की है. हालांकि, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले पर खुशी जताई है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सहमत हैं. यह फैसला लोकतंत्र की जीत है.

https://twitter.com/i/broadcasts/1YqJDoBOpzVGV

उन्होंने कहा कि पहली बात तो यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. उद्धव ठाकरे दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकते है. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विधायकों को अयोग्य ठहराने की शक्ति अध्यक्ष के पास है और वह निर्णय लेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के पास शिवसेना पर फैसला लेने का पूरा अधिकार है.

कोर्ट के फैसले पर डिप्टी सीएम ने कहीं ये बात-

डिप्टी सीएम ने कहा कि विधानसभा में पार्टी के किस गुट को मान्यता देना है, इसका फैसला भी स्पीकर के हाथ में छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से साफ है कि हमारी सरकार स्थिर है और पूरी तरह से कानून के दायरे में है. इतना ही नहीं फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया पर भी जवाब दिया. साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव गुट पर पलटवार किया.

नैतिकता की बात न करें उद्धव ठाकरे- डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे नैतिकता की बात न करें तो अच्छा है. उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों से समझौता किया, जबकि एकनाथ शिंदे ने सिर्फ सिद्धांतों की खातिर हमारे साथ सरकार बनाई. उद्धव ठाकरे जानते थे कि वह फ्लोर टेस्ट हारने वाले हैं. जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे बीजेपी के साथ चुनाव जीते, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लालच में कांग्रेस और एनसीपी के साथ चले गए. यह सिद्धांतों के साथ सबसे बड़ा समझौता था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Political Crisis: शिंदे-फडणवीस में नैतिकता है तो मेरी तरह इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उद्धव की प्रतिक्रिया