पश्चिम बंगाल के ईएसआई हॉस्पिटल में आज उस वक़्त हडकंप मच गया जब स्वास्थ्य जांच के बाद हॉस्पिटल से बाहर निकल रहे पूर्व कैबिनट मंत्री 'कैश किंग पार्थ चटर्जी पर अचानक एक महिला ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। कहा जा रहा है कि महिला भी हॉस्पिटल में अपना इलाज कराने के लिए आई थी। ईडी द्वारा पार्थ चटर्जी को हर 48 घंटे में जांच के लिए अस्पताल जाया जाता है।
नेताओ को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर नाराज थी महिला
जिस महिला ने पार्थ चटर्जी के ऊपर चप्पल फेंकी वह आमटा की रहने वाली है और उसका नाम शुभ्रा घोरुई है। पार्थ पर चप्पल फेंकने का कारण पूछने पर महिला ने कहा की पार्थ चटर्जी ने लोगों के रुपये और नौकरियों पर डाका डालकर फ्लैट और घर खरीदे है। वह एक भ्रष्टाचारी नेता हैं और एक भ्रष्टाचारी नेताओ को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। साथ ही महिला ने कहा की चप्पल फेंक कर मुझे शांति मिली। अगर चप्पल और जोर से पड़ती तो अच्छा होता ।साथ ही महिला ने कहा कि वह अब नंगे पांव घर जाएगी।
ईडी की गिरफ्त में बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी
बंगाल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबीू अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने मनी ट्रेल मामले में गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि ईडी इस मामले की छापेमारी के दौरान अर्पिता मुखर्जी के चार बंगलो से लगभग 50 करोड़ कैश और 60 लाख की विदेशी करेंसी सहित भारी मात्रा में ज्वेलरी बरामद की थी। गौरतलब है कि कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI), ग्रुप-सी और डी कर्मचारियों के साथ-साथ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती में हुए कथित घोटाले की जांच कर रही है. वहीं ईडी घोटाले में शामिल मनी ट्रेल की जांच कर रही है.