प्रदेश में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार देर रात कटनी-मैहर बाईपास पर हुए एक हादसे में नागौद तहसील के नायब तहसीलदार की दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसा कटनी-मैहर बाईपास के पास हुआ। हादसे में नागौद तहसील के नायब तहसीलदार गणेश देशभर्तार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कि  नायब तहसीलदार अपने चार पहिया वाहन से मैहर की तरफ आ रहे थे इस दौरान सड़क हादसा हो गया। घटना स्थल पर मैहर पुलिस पहुंची है।

सड़क हादसे में नायब तहसीलदार गणेश देशभ्रतार की मृत्यु की सूचना पाते ही कलेक्टर अनुराग वर्मा समेत अन्य आला अधिकारी रात में ही सिविल अस्पताल पहुंचे।  कलेक्टर के अलावा सीईओ जिला पंचायत आशुतोष गुप्ता भी सिविलअस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।