नामीबिया से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क लाए जा रहे आठ चीतों को लाने वाले विशेष विमान के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। नामीबिया पहुंचा विशेष विमान अब चीतों को लेकर जयपुर के बजाए सीधे ग्वालियर ही लैंड करेगा।
प्रोजेक्ट चीता के चीफ एसपी यादव ने यह अपडेट दिया है। उनके मुताबिक अब नामीबिया से चीतों का लेकर आ रहा प्लेन जयपुर के बजाय सीधे ग्वालियर ही लैंड करेगा। यहां से चीतों को हैलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क भेजा जाएगा।
A special charter Cargo flight of Cheetahs coming from Namibia will now land in Gwalior, earlier it was supposed to land in Jaipur on September 17 then from a helicopter from Gwalior brought to KUNO National Park Sheopur: SP Yadav, Project Cheetah chief
— ANI (@ANI) September 16, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन 17 सितंबर के मौके पर इन चीतों को बाड़े में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री के श्योपुर आगमन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है।
नामीबिया पहुंचे विशेष विमान को भी चीते जैसा रंग रूप दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस विमान की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। चीते इस खास विमान से अब जयपुर के बजाय ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर इन्हें हेलीकॉप्टर से कुनो पार्क लाया जाएगा।
नामीबिया से लाए जाने वाले चीतों में पांच नर और तीन मादा चीते होंगे। शुरुआत में उन्हें एमपी के कुनो नेशनल पार्क में अलग से एक बाड़े में रखा जाएगा और एक बार जब वे अनुकूल हो जाएंगे तो उन्हें पार्क में खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।