जयपुर के शाहपुरा में एक पुलिस वैन का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। जयपुर जिले के शाहपुरा में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली की ओर से आ रही गुजरात पुलिस की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसे में गुजरात के चार पुलिसकर्मी और एक आरोपी की मौत हो गई। कार दिल्ली से गुजरात जा रही थी। चारों मृतक गुजरात पुलिस के जवान थे। घटना शाहपुरा के निंजर मोड़ के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर निजार मोड़ पर विराटनगर इलाके के पास भाबरू थाना क्षेत्र में हुई। यहां सुबह-सुबह एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर डिवाइडर से कूदकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
राजस्थान के सीएम ने जताया दुख :
हादसे पर दुख जताते हुए सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, दिल्ली से गुजरात अभियुक्त लेकर जा रही गुजरात पुलिस का वाहन जयपुर के भाबरू क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 लोगों की मृत्यु की जानकारी दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। जानकारी के अनुसार, मृतक 4 पुलिसकर्मी भावनगर थाने में ड्यूटी पर थे।
Five people including four policemen died when a vehicle of Gujarat Police carrying an accused from Delhi to Gujarat met with an accident in Bhabroo area of Jaipur, tweets Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/YSxvqBQPi8
— ANI (@ANI) February 15, 2022
4 मृतक पुलिसकर्मियों के नाम :
1 भीखुभाई बुकेरा
2 इरफान भाई
3 शक्तिसिंह
4. मनसुखभाई इस