सहजन की फलियों के बहुत सारे फायदे होते है। ये बीपी कन्ट्रोल से लेकर बालों और चेहरे को खूबसूरत बनाने के काम आती है। सहजन की फलियों और पत्तियों दोनों की सब्जी बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। खासतौर से बीपी के मरीजों के लिए।
ये फलियां एक ओर दर्द से राहत दिलाती हैं, तो वहीं बीपी और हार्ट पेशेंट को सहजन की फली का सूप पीने और इसके फूल और पत्तियों की सब्जी बनाकर खाने की सलाह भी जाती है। सहजन में बहुत सारे गुण पाए जाते है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सहजन त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
सहजन के फायदे
• बीपी और दिल के मरीजों को सहजन की फली का सूप पीने और इसके फूल व पत्तियों की सब्जी बनाकर खाने की सलाह दी जाती है।
• सहजन का हेयर मास्क, स्क्रब और फेस मास्क बहुत उपयोग होता है, जिसे आप घर पर खुद ही बना सकते हैं।
सहजन के फायदे
• सहजन के बीजों से निकला तेल विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होता है। जो बाल और स्किन दोनों को चमकदार बनाता है।
• सहजन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उसे जवान बनाए रखते हैं।
• सहजन फोलिक एसिड और अमीनो एसिड का भी रिच सोर्स है जो बाल और स्किन दोनों को हाईड्रेट रखता है।
• सहजन में विटामिन सी होता है। अलग-अलग तरह से सहजन का मास्क या पेस्ट बनाकर आप इसका उपयोग कर सकती हैं।
•
बालों के लिए मास्क : हेयर मास्क बनाने के लिए सहजन की पत्तियों की जरूरत होगी। इन्हें सुखाकर उनका पाउडर बना कर रख सकते हैं। या, जब भी मास्क बनाना हो ताजी पत्तियां तोड़ कर उनका पेस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा दही और आंवला पाउडर की आवश्यकता होगी। दही में आप सहजन की पत्तियों का पाउडर मिलाएं या फिर पत्तियों का पेस्ट मिलाएं। बाद में आंवला पाउडर भी मिला दें। इससे स्कैल्प में धीरे-धीरे मसाज करें। आधे घंटे बाद बाल धो लें। इस मास्क से बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और स्कैल्प हाईड्रेट होगा।
सहजन का तेल : सहजन की फली के अंदर मौजूद बीजों का तेल भी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल को बालों पर भी लगाया जा सकता है। जिनकी स्किन बहुत ड्राई हो, वो लोग रोज रात में सहजन के बीजों का तेल लगा सकते हैं। लेकिन सोने से पहले उसे धो लेना बेहतर होगा। फटे होठों पर भी सहजन का तेल लगाया जा सकता है।
सहजन का स्क्रब : सहजन का स्क्रब बनाना भी बहुत आसान है। सहजन की पत्तियों के पाउडर को ओट्स के पाउडर के साथ मिक्स करें। रोज वॉटर मिलाकर दोनों का स्क्रब तैयार करें। आखों का हिस्सा छोड़ कर बाकी चेहरे पर इस पाउडर से स्क्रबिंग करें। डल और सेंसिटिव स्किन दोनों के लिए ये स्क्रब उपयोग किया जा सकता है। इसे चाहे तो पूरे शरीर पर पैक की तरह लगाकर फिर स्क्रब भी किया जा सकता है।
सहजन का फेस मास्क : फेस मास्क बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट में सहजन का पाउडर मिक्स करें। चाहें तो एलोवेरा जेल भी इसमें मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं देर कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से चेहरा धो लें। स्किन के बंद पोर्स इस पेस्ट से ओपन हो जाएंगे। साथ ही स्किन भी चमक उठेगी।