पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर राज्य के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, देश की हालत ठीक नहीं हैं। लेकिन हम आपको रोते हुए नहीं देख सकते हैं। ममता बनर्जी ने कहा, अब हमें डरने की नहीं, बल्क़ि लड़ने की जरुरत हैं।

क्योंकि हम शांति व्यवस्था के बारे में बात करना चाहते हैं। इसलिए हमें मिलकर लड़ना है। बंगाल में सबसे अधिक एकता है। हम कायर नहीं हैं, हम लड़ना जानते हैं। कोलकाता में लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी बोली, देश में अलगाव की राजनीति चल रही हैं। कुछ पार्टिया हिंदुओं और मुसलमानों के बीच तनाव पैदा करना चाहती हैं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने लिखा, सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की ढेरों शुभकामनाएं..! हमारी एकता और सद्भावना इस बंधन को मजबूत करें, अल्लाह सब कुछ अच्छा करें..!!

आपको बता दें कि देश में आज ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है. परंपरागत रूप से, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह जल्दी नमाज अदा की। इसके लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न शहरों में विशेष इंतजाम किए गए।

ममता बनर्जी ने कहा, आज देश में फूट डालो और राज करों की नीति सही नहीं है। इन दिनों अलगाव की राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं हैं। हम एकता चाहते हैं, हम कहीं पर भी हों, अच्छा हिंदुस्तान चाहते हैं। बता दें कि, दो साल बाद कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज अदा की गई। कोरोना महामारी के चलते यहां 2020 और 2021 में नमाज पर रोक लगा दी गई थी।