लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। मध्य प्रदेश के मंडला में भी लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। भारी बारिश के चलते बुढ़नेर नदी में एक महिला फंस गई। मामला ग्राम पंचायत नंदराम जनपद मवई का बताया जा रहा है।
महिला के फंसे होने के बाद मोहगांव और नंदराम गांव के बीच बुढ़नेर नदी पर, आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बुढनेर नदी की बाढ़ में फंसी महिला काफी देर तक एक चट्टान के सहारे जान बचाने की कोशिश करती रही।
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों और स्थानीय प्रशासन द्वारा महिला को बचाने के प्रयास जारी हैं। सूचना मिलते ही NDRF की टीम रेस्क्यू के लिए निकल चुकी है।
महिला को रस्सी और जाल के सहारे रेस्क्यू करने की कोशिश जारी है। धीरे-धीरे बुढनेर नदी के जलस्तर में भी कमी देखी जा रही है।
मवई विकासखंड के ग्राम मोहगांव और नंदराम के बीच बुढ़नेर नदी की बाढ़ में क्षेत्र की एक महिला फसी हुई है वही मौके पर स्थानीय प्रशासन मौजूद मौके पर पुलिस मौजूद हैं।