मंदसौर जिले में डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को सड़क के किनारे चाय नाश्ते का होटल चलाने वाले पति-पत्नी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है।
मंदसौर डिप्टी कलेक्टर से मारपीट,बाइक सवार को स्टंट करने से रोका तो चाय ठेला लगाने वाले दंपत्ति ने की मारपीट और बदसलूकी pic.twitter.com/XRB2vNAUPI
— Satya Vijay Singh (@SatyaVijaySin20) July 21, 2022
गलत दिशा में जा रहे एक बाइक सवार को लेकर डिप्टी कलेक्टर का विवाद हुआ था जिसके बाद पति-पत्नी भी विवाद में कूद पड़े थे।
डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर बुधवार को पिपलिया मंडी में मतगणना ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी माहौर के सामने उल्टी दिशा से एक बाइक सवार आ गया इसके बाद दोनों में बहस शुरु हो गई। तभी सड़क के किनारे होटल चलाने वाले पति-पत्नी मोहन लाल और भावना भी इस विवाद में कूद पड़े और डिप्टी कलेक्टर की पिटाई कर दी।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें चाय की होटल चलाने वाले दंपत्ति डिप्टी कलेक्टर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में डिप्टी कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।