मध्यप्रदेश के मंदसौर में वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ तहसील क्षेत्र के तुमड़ी गांव में एक मगरमच्छ और उसके 35 बच्चों को बचाया। मगरमच्छ बरसात के कारण कुंए में  फंस गया था।

करीब 10 फुट लंबे मगरमच्छ और उसके तीन दर्जन बच्चों को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने गांव में मगरमच्छ और दर्जनों बच्चों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद मंदसौर वन विभाग के उड़नदस्ते ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया।

इसके साथ ही मगरमच्छ के 35 बच्चों और तीन अंडों को सुरक्षित निकालकर मंदसौर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया। यहां से अधिकारियों के निर्देश पर एक मगरमच्छ समेत 35 बच्चों को संजीत गांव के पास चंबल नदी में छोड़ दिया गया।