त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने माणिक साहा को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। भाजपा विधायकों की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद माणिक साहा के नाम समेत कई नामों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन आख़िरकार सभी नेताओं ने माणिक साहा को विधायक दल के नेता के रूप में चुना। जिसके बाद अब वह जल्द ही शपथ ले सकते हैं और मुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं।
#WATCH | Former Tripura CM Biplab Kumar Deb felicitated Manik Saha, who will be the new Chief Minister of the state pic.twitter.com/yI2NXKyciQ
— ANI (@ANI) May 14, 2022
माणिक साहा त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी हैं। पार्टी ने चुनाव से ठीक एक साल पहले उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। त्रिपुरा में पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे है। इसके पीछे मुख्य कारण बिप्लब देब को माना जा रहा था।
हाईकमान के साथ बैठक के बाद बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा-
इससे पहले शुक्रवार, 13 मई को बिप्लब देब ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बैठक के ठीक 24 घंटे बाद 14 मई को, उन्होंने राज्यपाल से संपर्क किया और अपना इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने स्पष्ट किया कि उन्होंने हाईकमान के कहने पर यह फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा, पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे वह पूरा करेंगे।