मणिपुर में मतदान शुरू : 

मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 22 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही नागरिकों की भीड़ देखी जा रही है। सुबह नौ बजे तक 11.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में थौबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरीबाम जिलों की 22 सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 22 विधानसभा क्षेत्रों में 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

मणिपुर विधानसभा की 38 सीटों के लिए पहले चरण में सोमवार को मतदान हुआ था। राज्य के पांच जिलों की 38 सीटों पर सोमवार शाम पांच बजे तक 78.03 फीसदी मतदान हुआ था। कांगपोकपी में सबसे अधिक 82.97 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण के चुनाव में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की किस्मत भी EVM में कैद हो गई है।

परिणाम 10 मार्च को आएंगे : 

मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इन सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।