दिल्ली में शराब नीति को लेकर राजनीतिक घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर हमलावर हो रही हैं। अब बीजेपी ने शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए एक और नया स्टिंग ऑपरेशन वाला वीडियो जारी किया है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है।
उन्होंने आगे कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई थी। अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।
बीजेपी का आप पर वार-
BJP के इन आरोपों पर AAP का पलटवार-
आम आदमी पार्टी की तरफ से बीजेपी के स्टिंग ऑपरेशन के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस पर पलटवार किया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को चुनौती देते हुए ट्विट में लिखा कि CBI-ED जांच से कुछ नहीं मिला तो स्टिंग ले आए। बीजेपी तुरंत इस स्टिंग को CBI में सबमिट करें। अगर CBI को उसमें सच्चाई मिले तो 4 दिन में मुझे गिरफ़्तार किया जाए। नहीं तो माना जाए कि ये PM Office में रची साज़िश है और PM इसके लिए माफ़ी मांगे।
देखिये लाइव-
सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के इस ट्विट को रीट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वाह मनीष! ऐसी चुनौती केवल सच्चा और साहसी व्यक्ति ही दे सकता है। मुझे विश्वास है भाजपा आपकी चुनौती ज़रूर क़बूल करेगी पूरे देश को आपके काम और आपकी ईमानदारी पर गर्व है। वो आपके स्कूलों के काम से घबराए हुए हैं। उसे रोकना चाहते हैं। आप अपना काम करते रहो।