दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज पेश होने के लिए समन भेजा था. डिप्टी सीएम ने जांच एजेंसी से समय मांगते हुए पत्र में लिखा कि मैं फरवरी के अंत तक सीबीआई कार्यालय आ जाऊंगा. इसके बाद जब भी वो मुझे बुलाएंगे.

उन्होंने कहा, दिल्ली के वित्त मंत्री होने के नाते बजट तैयार करना बहुत जरूरी है इसलिए मैंने तारीख बदलने का अनुरोध किया है. मैंने हमेशा इन एजेंसियों का सहयोग किया है. आगे भी करता रहूँगा फ़िलहाल अगली तारीख दी जाये इसके लिए मैंने सीबीआई को पत्र लिखा है.

ट्विट कर दी जानकारी-

बता दें कि शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज सुबह 11 बजे पेश होने के लिए सीबीआई ने समन भेजा था. इसकी जानकारी ख़ुद डिप्टी ने शनिवार को ट्वीट कर दी थी. उन्होंने लिखा था कि सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे खिलाफ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताकत लगा रखी है. घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला. मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया है. ये उसे रोकना चाहते हैं. मैंने जांच में हमेशा सहयोग किया है और करूँगा.

सीबीआई भेज सकती है दूसरा समन-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली शराब नीति मामले में डिप्टी सीएम को सीबीआई अब दूसरा समन भेज सकती हैं. डिप्टी सीएम को आज जांच एजेंसी के सामने पेश होना था लेकिन उन्होंने बजट की तैयारी का हवाला देते हुए सीबीआई से कुछ दिनों का समय मांगा हैं. उन्होंने इसके लिए बकायदा सीबीआई को पत्र भी लिखा है. साथ ही उन्होंने या भी दावा किया कि सीबीआई आज उन्हें पूछताछ के बहाने गिरफ्तार भी कर सकती थी.