9 दिनों के लिए रद्द की गई हैं कई ट्रेनें
ग्वालियर: अगर आपको आने वाले दिनों में ट्रेन से ट्रेवल करना है या फिर आपने रेलवे में पहले से रिजर्वेशन करा रखा है तो यह आपके लिए बहुत काम की खबर है। रेलवे अधिकारियों की ओर से अनेक ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि 27 जून तक की अनेक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अगर आपने ट्रेन का 27 जून तक का टिकट करा रखा है तो आप घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य चेक कर लें। गौरतलब है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से विस्तार से सभी जानकारी दी गई है।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट-
- ट्रेन नंबर 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस 23.06.2022 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 12923 दुर्ग-हज़रत निज़ामुद्दीन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 20 को रद्द थी, अब 23 और 25.06.2022 को भी कैंसिल रहेगी
- ट्रेन नंबर 12824 हज़रत निजामुद्दीन-दुर्ग छत्तीगढ़ संपर्क क्रांति 21 को रद्द थी अब 24 और 26.06.2022 को भी रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस 19.06.2022 से 26.06.2022 तक रद्द की गई है।
- ट्रेन नंबर 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस 20.06.2022 से 27.06.2022 तक कैंसिल रखने की घोषणा की गई है।