मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव की सड़क हादसे में मौत हो गई । कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याणी कुराले की 12 नवंबर की रात करीब 11 बजे कोल्हापुर जिले के हलोंडी गांव के पास सांगली कोल्हापुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कल्याणी दोपहिया वाहन से घर जा रही थी तभी एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कल्याणी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ IPC और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

कल्याणी कुराले जाधव कई प्रसिद्ध मराठी टीवी शो का हिस्सा थीं। उन्हें आखिरी बार 'दखंच राजा ज्योतिबा' और 'तुज जीव रंगला' में देखा गया था। वे केवल 32 वर्ष की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्याणी कुराले ने कुछ दिन पहले ही अपना रेस्टोरेंट खोला था। एक्ट्रेस रोजाना रेस्टोरेंट में मेहमानों को हैंडल करती थीं। कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों के लिए समय देती थीं।

शनिवार की रात वह अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थी, तभी हादसा हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके पोस्ट अक्सर वायरल होते रहते हैं। कल्याणी मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली थीं और उन्होंने वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की।

हाल ही में टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिम में वर्कआउट करते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके कुछ ही देर बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।