नौसेना के जवान जयप्रकाश की शहादत के बाद उन्हें आखिरी विदाई देने शहर उमड़ पड़ा। राजस्थान के नागौर में जब शहीद जयप्रकाश का पार्थिव देह पहुँची तो अंतिम दर्शनों के लिए पूरा नगर श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा। सोशल मीडिया पर भी जवान जयप्रकाश की अंतिम विदाई का वीडियो वायरल है। 

जयप्रकाश 17 जुलाई को गुजरात के पोरबंदर तट पर एक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गए थे, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक तेज़ लहर आई और वो जयप्रकाश विश्नोई को अपने साथ बहा ले गई। इसके बाद उनका निधन हो गया। 

इस खबर के बाद से ही जयप्रकाश के घर और उनके गांव में मातम पसरा है। हर कोई उनकी मौत की खबर सुनकर दुखी और स्तब्ध है। बचपन में ही उनके पिता की मौत हो गई थी, उसके बाद उनकी मां ने खेती-बाड़ी और मजदूरी करके उनको पाला था। 

12 वीं क्लास के बाद पहले प्रयास में ही उनका चयन भारतीय नौसेना के लिए हो गया। नौसेना में ही रहते हुए उन्होंने अपनी दोनों बहनों की भी शादी की थी। अभी दो साल पहले ही जयप्रकाश की शादी हुई थी।