मुंबई में एक बहुमंजिला इमारत में आग़ लगने की घटना सामने आई है. दरअसल, आज दोपहर में कांदिवली इलाके में पावन धाम वीना संतूर इमारत में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. 

आग़ की तेज़ लपटों के बीच फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. स्थानीय पुलिस और बीएमसी अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. फ़िलहाल, आग़ पर लगभग काबू पा लिया गया हैं.

पूरी बिल्डिंग को कराया खाली-

खबरों के मुताबिक, कांदिवली इलाके में एक 8 मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई. इमारत का नाम पावन धाम वीना संतूर भवन बताया गया है. आग इमारत की दूसरी मंजिल तक फैल गई. हालांकि, घटना में अब तक करीब चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.

फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद-

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग लेवल-2 की है. आग की सूचना मिलते ही पानी के टैंकर समेत 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आग बिजली के तारों में लगी और कई दुकानों तक फैल गई. अभी तक आग लगने का सही कारण सामने नहीं आया है.