अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में शनिवार 18 अक्टूबर की सुबह आग लग गई। घटना में तीन सामान्य कोच क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना सुबह उस समय हुई जब गरीब रथ एक्सप्रेस सरहिंद रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर लगभग आधा किलोमीटर दूर थी।

एक कोच से धुआँ निकलने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। जिसके बाद बढ़ते-बढ़ते आग तीन अन्य कोच में फैल गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सरहिंद जीआरपी एसएचओ रतन लाल ने बताया कि जैसे ही एक कोच से धुआँ निकलता देखा गया, ट्रेन रोक दी गई और कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को समय पर बाहर निकाल लिया गया। आग में तीन कोच क्षतिग्रस्त हो गए। आग लगने के कारणों का पता जाँच के बाद चलेगा।

इस घटना के संबंध में रेल मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह पंजाब के सरहिंद स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा के एक डिब्बे में आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग बुझा दी गई है।