उत्तर प्रदेश के मथुरा में शाही मस्जिद (विवादित परिसर) के सर्वे के आदेश पर मंगलवार (16 जनवरी, 2024) को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई के दौरान SC ने कहा कि हाईकोर्ट याचिकाओं के सुनवाई योग्य होने के खिलाफ मस्ज़िद पक्ष की याचिका को सुने।
इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सर्वे को मंजूरी दी थी। 23 जनवरी, 2024 को अब इस मसले पर अगली सुनवाई होगी। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट कमिश्नर सर्वे पर रोक लगाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा किअंतरिम राहत देने का निर्णय लेने से पहले ट्रायल कोर्ट को कम से कम एक साथ मुकदमे को सुनना चाहिए।
मुकदमे के संबंध में प्रथम दृष्टया संतुष्टि होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष के आवेदन पर नोटिस जारी कर रहे हैं। यह कानूनी पहलू का मामला है।