मध्य प्रदेश (MP Board) 10वीं 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इस साल करीब 9 लाख स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इस नतीजे की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने इस साल की परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

मध्य प्रदेश बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छिंदवाड़ा जिले की मौली नेमा ने प्रदेश में टॉप किया है। इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है। जबकि भोपाल की सोनाक्षी परमार और समिका वर्मा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

यहां देखें 12वीं टॉपर्स लिस्ट-

1. मौली नेमा, छिंदवाड़ा

2. समीक्षा वर्मा, भोपाल

3. सोनाक्षी परमार, भोपाल,

4 आर्य जीरा, नरसिंहपुर

5. श्रुति श्रीवास्तव, भिंड

6. हुसैन खान, नरसिंहपुर

7. दीक्षिता जैन, रतलाम

8. संध्या पाटीदार, शाजापुर

9. साइमा खान, छतरपुर

10. स्नेहा गंगवार, भोपाल

वर्ष 2022 का परिणाम

अगर पिछले साल की बात करें तो 12वीं के 8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 2022 में 72.72 प्रतिशत रहा था। छात्रों में 69.94 लड़के पास हुए हैं जबकि लड़कियां 75.64 फीसदी के साथ पास हुई हैं।