उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पहली बार बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि, कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election Result 2022) में आए नतीजे बसपा की उम्मीदों के उलट हैं। हमें इससे निराश नहीं होना चाहिए। इसके बजाय हमें इसे बनाना सीखना चाहिए, आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और अपने पार्टी आंदोलन को आगे बढ़ाना चाहिए और सत्ता में वापस आना चाहिए।
#WATCH | "Negative campaigns succeeded in misleading... that BSP is BJP's B-team... while the truth is opposite, BJP vs BSP war was not only political but principled & electoral as well," says BSP chief Mayawati pic.twitter.com/SE9Jc6e0UU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022
मायावती ने आगे कहा कि, 2017 से पहले बीजेपी की उत्तर प्रदेश में अच्छी हिस्सेदारी नहीं थी। इसी तरह आज कांग्रेस उसी दौर से गुजर रही है जिस दौर में पहले बीजेपी थी। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा इस बार भी भाजपा का, "नकारात्मक अभियान गुमराह करने में सफल रहा है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत मिली है। बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 273 सीटें जीती हैं। इस जीत के साथ ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस बीच, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बनी हुई है। समाजवादी पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है।