भोपाल: राज्य सरकार ने गर्भ के चिकित्सकीय समापन के लिये बारह शासकीय मेडिकल कालेजों यथा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, रीवा, विदिशा, दतिया, खण्वा, रतलाम, छिन्दवाड़ा, श्विपुरी एवं शहडोल में मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया है।
इसी बोर्ड की अनुमति से ही गर्भ का चिकित्सकीय समापन हो सकेगा। प्रत्येक बोर्ड में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, शिशु रोग विभाग, रेडियो डायग्रोसिस तथा जनरल सर्जरी/पैथालॉजी विभाग के एचओडी सदस्य होंगे।