Meerut Train Fire: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में शनिवार सुबह स्टेशन पर आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम के कारण यह हादसा हुआ। आग ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्बों में लगी।
#WATCH | Uttar Pradesh: Fire broke out in engine & two compartments of a Saharanpur-Delhi train, at Daurala railway station near Meerut.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 5, 2022
Passengers push the train in a bid to separate the rest of the compartments from the engine and two compartments on which the fire broke out. pic.twitter.com/Vp2sCcLFsd
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही उसके इंजन में आग लग गई। इंजन के पास कोच में बैठे यात्रियों ने देखा कि उनके पैरों के नीचे से धुंआ और चिंगारी निकल रही है तो वे उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। उन्होंने अन्य यात्रियों और चालक को चेतावनी दी। ट्रेन में आग लगने की जानकारी होने पर पीछे के डिब्बे में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। वह आनन-फानन में ट्रेन से उतरने लगे और अन्य यात्रियों को सूचना देने के लिए चिल्लाते हुए प्लेटफार्म की ओर भागने लगें।
वहीं, इंजन में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की तेज लपटें उठने लगीं। आग पीछे के डिब्बों में फैल गई। जब दमकल की गाड़ी पहुंची तो इंजन समेत दो डिब्बों में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दोनों डिब्बे जल कर राख हो गए। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगी। इस बीच ट्रेन के अन्य डिब्बों को कुछ यात्रियों की मदद से अलग किया गया।
ट्रेन से उतरकर जान बचाने वाले यात्रियों ने कहा कि उन्हें चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। लेकिन तब किसी को इसका कारण समझ नहीं आया। तभी अचानक सीट के नीचे से धुआं निकलने लगा। कुछ यात्रियों ने कहा कि वे ड्राइवर को यह बताने के लिए जोर से चिल्लाए कि इंजन से धुआं निकल रहा है, लेकिन बात उन तक नहीं पहुंची। जब तक हम मटौर गांव पहुंचे, तब तक धुंआ तेज होने लगा था। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन जैसे ही दौरा स्टेशन पर रुकी, यात्री उतरकर चिल्लाने लगे।