कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा के बारे में एक फिल्म "द कश्मीर फाइल्स" बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। वहीं, कांग्रेस और कुछ दल इसका विरोध कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी फिल्म को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। मुफ्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, जिस तरह से केंद्र सरकार कश्मीर फाइलों को आक्रामक रूप से बढ़ावा दे रही है और कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है, उससे उनकी मंशा साफ हो जाती है। पुराने घावों को भरने और दो समुदायों के बीच अनुकूल माहौल बनाने के बजाय, वे जानबूझकर उन्हें अलग कर रहे हैं।
The manner in which GOI is aggressively promoting Kashmir Files & is weaponising pain of Kashmiri Pandits makes their ill intention obvious. Instead of healing old wounds & creating a conducive atmosphere between the two communities, they are deliberately tearing them apart.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) March 16, 2022
बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर हिट हों गई है। अनुपम खेर ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों की दिल दहला देने वाली कहानी का खुलासा करती है। यह फ़िल्म देख हर कोई इमोशनल हो रहा है। इस फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी से लेकर आम आदमी तक सभी ने कश्मीर फाइल्स की तारीफ की है।
रिकॉर्ड तोड़ कमाई :
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। महामारी के बाद पांचवें दिन कश्मीर फाइल्स सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी दी। पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में द कश्मीर फाइल्स ने सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी को पीछे छोड़ दिया है।
पांच दिन में हुई इतनी कमाई:
कश्मीर फाइल्स ने पांचवें दिन 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तानाजी और उरी को भी पीछे छोड़ दिया है। पांचवें दिन दोनों फिल्मों ने करीब 18 करोड़ रुपये से कम की कमाई की थी। तानाजी का कारोबार 15.28 करोड़ रुपये और उरी का 9.57 करोड़ रुपये था।