पश्चिमी मध्यप्रदेश में 20 और 21 अप्रैल पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है। 23 अप्रैल से फिर से गर्मी पड़ेगी। गर्मी का असर भी बढ़ेगा। उत्तर-पश्चिम विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के पश्चिम-पूर्वी हिस्से में सिस्टम सक्रिय हो गया है। पश्चिम में दो दिन और पूर्व में एक दिन बारिश होगी।
 
अगले 3 दिनों तक मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। रतलाम, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, ग्वालियर, रीवा, सिंगरौली और मालवा-निमाड़ के कुछ जिले भीग सकते हैं। हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

बारिश थमने के बाद दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। गर्मी के साथ उमस का असर भी दिखेगा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, फल और सब्जियों की फसलों को बारिश से फायदा होगा। उमस और गर्मी लोगों की सेहत खराब कर सकती है। राज्य के चार सबसे बड़े शहरों ग्वालियर और जबलपुर में दिन और रात का तापमान सबसे ज्यादा है। 
 
मूंग, फल और सब्जी की फसलों को फायदा :
 
हल्की बारिश से मग के साथ-साथ फल और सब्जियों की फसलों को भी फायदा होगा। व बारिश तेज हो या हल्की, फसल को फायदा होगा। मिट्टी में नमी भी रहेगी। फल-सब्जी की फसलों को भी पानी मिलेगा।
 
अगले 24 घंटों तक ऐसा ही रहेगा मौसम :
 
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मुताबिक, अगले 24 घंटों में सीधी, सतना, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, आगर समेत कई जिलों में लू चलेगी।
 
राज्य के चार प्रमुख शहरों का हाल :
 
शहर में दिन के समय का तापमान (डिग्री C में)
 
ग्वालियर 43.5 28.0
जबलपुर 42.9 27.0
भोपाल 41.5 22.2
इंदौर 40.0 22.4
 
इन जिलों में दिन में अधिक तापमान :
 
शहर का दिन का तापमान (डिग्री C में)
 
नर्मदापुरम 44.8
खजुराहो 44.6
नौगांव 44.5
दमोह 44.0
उमरिया 43.7
दतिया 43.5
टीकमगढ़ 43.4
सागर 43.2
सतना 43.2
खंडवा 43.1
खरगोन 43.0
रतलाम 43.0
सीधी 43.0
 
यहाँ गर्म रात :
 
शहर का रात का तापमान (डिग्रीC में)
 
रायसेन 28.5
सीधी 27.2
टीकमगढ़ 27.2
दमोह 26.5
शाजापुर 26.3
दतिया 25.7
सागर 25.6
राजगढ़ 25.5
खंडवा 25.4
खरगोन 25.2
नर्मदापुरम 25.1
छिंदवाड़ा 24.8