भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुबारा 26/11 जैसा हमले करने की धमकी दी गई है। दरअसल मुंबई पुलिस को शुक्रवार रात वाॅट्सऐप पर पाकिस्तान के एक नंबर से मैसेज मिला हैं। इस मैसेज कहा गया है कि मुबारक हो मुबंई में हमला होना वाला हैे जो 26/11 जैसे हमले की याद ताजा करेगा। साथ ही कहा गया कि धमाका करने के लिए 6 लोग पहले ही भारत मे मोजूद हैं। अगर लोकेशन ट्रेस की गई तो वह देश से बाहर मिलेगी और धमाका मुंबई में होगा मैसेज में उदयपुर कांड का भी जिक्र है। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
नाव में मिले थे हथियार
एक दिन पहले मुंबई से सटे रायगढ़ में एक समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली थी, जिससे तीन AK-47 और कुछ बुलेट्स बरामद किए गए थे। शुरुआती जांच में भारत में आतंकी हमले की आशंका जताई गई थी.लेकिन बाद में सुरक्षा एजेंसीयों और महाराष्ट्र सरकार ने एक संदिग्ध बोट किसी आतंकी पहलू से साफ़ इनकार कर दिया था। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से NIA और ATS की टीम मामले की जांच कर रही हैं।
26/11 को मुंबई में क्या हुआ था ?
26 नवबंर 2008 की रात पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर के 10 आतंकवादी भारत में समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस गए। दो आतंकियों ने दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में स्थित लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया, दो आतंकियों ने नरीमन हाउस, तो वहीं बाकी आतंकी दो-दो की टोली में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, होटल ट्राइडेंट ओबरॉय और ताज होटल की तरफ बढ़ गए। इस हमले में करीब देश और विदेश के 237 लोगों मारे गए, जबकि 300 लोग घायल हो गए थे। हमले में 8 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे।