महू के सिमरोल थाना क्षेत्र में कांवड़ियों की टोली डीजे पर डांस कर रही थी। इस दौरान कुछ लोग डीजे पर चढ़कर डांस करने लगे। तभी अचानक एक कावड़िए का हाथ बिजली के तार से टकरा गया। इससे पूरे डीजे पर करंट फैल गया और लोग वाहन से नीचे गिरने लगे, कुछ कावड़िए डीजे की छत पर ही गिर गए।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि करीब 1 बजे ग्राम मेंमदी में डीजे की धुन पर कावड़िए नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान दो डीजे आपस में ही आवाज़ को लेकर कॉम्पीटिशन करने लगे। तभी डीजे के ऊपर खड़े एक युवक का हाथ अचानक से 11 हजार KV की बिजली लाइन से टकरा जाता है। इस हादसे में रौनक नाम के युवक की मौत हो गई। घायल लोकेश और अतुल नाम के युवकों का इलाज महू में चल रहा है। साथ ही गंभीर रूप से घायल शिव नाम के युवक को इंदौर के एमवाय अस्पताल हॉस्पिटल रेफर किया गया।