दिल्ली में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। SpiceJet की एक उड़ान में, ऑटोपायलट प्रणाली हवा में खराब हो गई, जिसके चलते उसे वापस दिल्ली लाया गया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट ने दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भरी थी।
“SpiceJet B737 aircraft VT-SLP, operating flight SG-8363 (Delhi-Nashik) on Thursday was involved in an air turnback due to an autopilot snag,” the official said. https://t.co/nrmtIkPd6C
— ANI (@ANI) September 1, 2022
SpiceJet B737 फ्लाइट SG 8363 ने आज सुबह 6:54 बजे दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही जब ऑटोपायलट सिस्टम हवा में खराब हो गया तो फ्लाइट दिल्ली वापस लौट आई।
SpiceJet के प्रवक्ता ने बताया कि 1 सितंबर 2022 को एक SpiceJet B737 फ्लाइट SG 8363 ने दिल्ली से नासिक के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उसे वापस दिल्ली लौटना पड़ा। ऑटोपायलट सिस्टम में खराबी का अहसास होने के बाद क्रू मेंबर्स ने यह कदम उठाया। हालांकि, फ्लाइट की दिल्ली में नॉर्मल लैंडिंग हुई। इसके बाद सभी यात्री सुरक्षित उड़ान से बहार आ गए।
आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में ईंधन की ऊंची कीमतों और रुपये के मूल्यह्रास में उथल-पुथल से नाराजगी के कारण SpiceJet के कई विमानों में खराबी के मामले सामने आए हैं। इसके बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया।