जम्मू कश्मीर में आतंकियों की टारगेट किलिंग जारी है। आतंकियों ने आज बांदीपोरा के सोदनारा सुबल में रहने वाले एक प्रवासी मजदूर युवक को निशाना बनाते हुए देर रात आतंकवादियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।  मजदूर की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद अमरेज के रूप में की गई है जो मधेपुरा बिहार का रहने वाला था। बता दें, आतंकियों ने घाटी में दहशत फैलाने के लिए टारगेट किलिंग का रास्ता अपनाया है। इसके तहत बाहरी प्रदेश के लोगों की हत्या की जा रही है। 

भाई बोला-अमरेज ने कहा कि फायरिंग शुरू हो गई है

मृतक के भाई अमरेज ने बताया कि लगभग 12.20 बजे मेरे भाई ने मुझे जगाया और कहा कि फायरिंग शुरू हो गई है। हमें लगा कि बाहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच  फायरिंग शुरू हो गई है। मैंने कहा यहाँ फायरिंग तो होती रहती है सो जा,फिर वह मुझे अपने आसपास नहीं मिला, हमें लगा कि वह टॉयलेट गया है। हम बाहर  देखने गए, तो उसे खून से लथपथ पाया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया और उसे अस्पताल ले गए , लेकिन इलाज़ के दौरान  उसकी मौत हो गई.

सुरक्षाबल कर रहे कार्रवाई

घाटी में साल 2022 में  टारगेट किलिंग के 16 मामले सामने आए.पुलिस का मानना है कि सुरक्षाबल आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे है .जिससे आतंकी हताश हो गए है और अब  वो आम लोगो ,निहत्थे पुलिसकर्मियों और प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे है.बता दे कि आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें खासतौर पर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों और यहां तक कि सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी सॉफ्ट टारगेट बनाया है, जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं।