सर्दी का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. ठंड के मौसम में नमी होने के कारण इसे फंगस और बैक्टीरिया की ग्रोथ के लिए उपयुक्त माना जाता है. इस मौसम में ये सूक्ष्मजीव हमारे शरीर पर हमला करते हैं.
फिर कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से हमारा शरीर जल्दी इंफेक्शन का शिकार हो जाता है. इस सीजन में बाजरा की रोटी स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ख्याल रखती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्या दूर करेगा और कब्ज से राहत दिलाएगा.
बाजरे की रोटी खाने के फायदे-
1. बाजरा प्रोटीन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आप इसे सर्दियों में इसके आटे से बने दलिया, खिचड़ी या रोटी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे खाने से पेट का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गैस, पेट दर्द, अपच समेत कई समस्याएं दूर हो जाती हैं.
2. बाजरा आयरन से भरपूर होता है. जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है. इसके सेवन से हार्ट ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और दिल भी स्वस्थ रहता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सेवन गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचाता है और भ्रूण के सही विकास में मदद करता है.
3. पिछले कुछ सालों से आटे की जगह होल व्हीट ब्रेड खाने का चलन बढ़ने लगा है. अगर आपको बाजरा पसंद नहीं है तो आप ज्वार, मसूर और चने का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.