मध्यप्रदेश के हरदा ज़िले से वायरल एक वीडियो में एक प्रेमी जोड़े ने कृषि मंत्री कमल पटेल से लेकर ज़िला प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। वीडियो के ज़रिये ज़िले के एक प्रेमी जोड़े ने मंत्री पर धमकाने और ज़िला प्रशासन पर दबाव में आकर उचित कार्यवाही न करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामलें में शामिल लड़के के खिलाफ़ F.I.R भी दर्ज हो चुकी है।
#हरदा से भांजी की मामा @ChouhanShivraj से गुहार..! कृषि मंत्री @KamalPatelBJP से लेकर ज़िला प्रशासन तक से ख़तरे का डर, कांग्रेस का वार
— News Puran (@NewsPuran1) August 18, 2022
"सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल"@collectorharda @rishigargias @DpBjpharda #hardanews #MPNews #bjp #congress
1. नया वायरल वीडियो pic.twitter.com/kQeWyLxFmz
लंबे इंतजार के बाद मंत्री जी ने इन आरोपों पर सफाई दी हैं। मीडिया के सवालों के जवाब में मंत्री कमल पटेल ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार हैं, नेता होने के नाते पूरा ज़िला और प्रदेश उनके लिए एक परिवार की तरह है।
#HARDA pic.twitter.com/bUYAHt6qd1
— News Puran (@NewsPuran1) August 20, 2022
साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मंत्री जी ने आरोप लगाने वाले लड़के को कांग्रेसी परिवार से बताते हुए कहा कि वह बहुत बदमाश है, अपराधी प्रवृत्ति का परिवार है और वह उससे (लड़की) इस तरह के झूठे आरोप लिखवाकर दबाव देकर दिलवा रहे हैं।
प्रेमी जोड़े को धमकाने वाले आरोप पर मंत्री @KamalPatelBJP
— News Puran (@NewsPuran1) August 20, 2022
ने दी सफाई..!#हरदा #HardaNews @collectorharda @bjpharda @INCMP @BJP4MP @RkDogneMlaHarda @OfficeofSSC @ChouhanShivraj pic.twitter.com/6Nyef8Qdcu
हाल ही में कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो साझा कर इस मामले को उठाया था। इसपर मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जो ख़ुद अपराधी हो और दूसरे पर आरोप लगा रहा हो, उसपर में मानहानि का दावा करूँगा, कांग्रेस के नेताओं पर भी या फिर वह प्रमाण दें नहीं तो मैं कोर्ट जाऊंगा। उन्होंने इन आरोपों को पूरा तरह से झूठा और निराधार बताया।
मंत्री ने ही खोली कानून व्यवस्था की पोल-
हालांकि अपनी सफाई में मंत्री कमल पटेल ने ज़िले की कानून व्यवस्था की पोल भी खोल दी हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पहले ही कह चुकें है की कोई भी आरोपी पूरे प्रदेश में नजर नहीं आयेगा, अगर नज़र आयेगा तो उसे जमीन में गाड़ देंगे। अब उन्हीं के मंत्री अपने ही ज़िले की कानून व्यवस्थाओं की पोल खोलते हुए कह रहे हैं कि लड़का बदमाश है और परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर लड़का अपराधी है तो अब तक ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के लोग ज़िले में खुलेआम क्यों घूम रहें है। उन्हें क़ानूनी तरीके से पहले ही सजा क्यों नहीं दी गई?
वायरल तस्वीर:
.jpeg)
मंत्री जी के बयानों के बाद अब इस मामले में एक और तस्वीर सुर्खियों में आ गई है। यह वायरल तस्वीर लड़के के राजनीतिक सफ़र की ओर इशारा करते हुए यह बताती है कि उसका जिले की राजनीति में बीजेपी के साथ नाता रहा है। वायरल तस्वीर के अनुसार, उस लड़के की फ़ोटो बीजेपी के पोस्टर में साफ़ नजर आ रही है। हालांकि इस मामले में सभी के अलग-अलग दावे और बयान है, ऐसे में जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ पायेगी। लेकिन ज़िला प्रशासन खुद आरोपों के घेरे में है।
जानिए क्या है पूरा मामला-
दरअसल हरदा ज़िले का एक प्रेमी जोड़ा घर से शादी के सपने लिए निकल पड़ा है। वायरल वीडियो के अनुसार, यह जोड़ा क़ानूनी तरीके से एक भी हो गया है, मतलब कोर्ट मैरिज कर चुका है। लेकिन दो अलग-अलग समाज से ताल्लुक रखने वाले इस प्रेमी जोड़े को घर से निकलकर यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि दोनों का सामजिक परिवेश उन्हें एक होने की इजाजत नहीं दे पा रहा था।
.jpeg)
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही लड़की जाट समाज से है, तो लड़का विश्नोई समाज से ताल्लुक रखता है। आपकों बता दे कि लड़की के पिता जाट समाज से ही आने वाले कृषि मंत्री कमल पटेल के काफ़ी क़रीबी माने जाते हैं। ज़िले की राजनीति में भी वह मंत्री जी के साथ ही नज़र आते हैं।
2. पुराना वीडियो वायरल https://t.co/T7xPATGscP pic.twitter.com/adXUOWEXuG
— News Puran (@NewsPuran1) August 18, 2022
फ़िलहाल एक होकर भी यह जोड़ा मुश्किलों का सामना कर रहा है। वीडियो के जरिये इस जोड़े ने सीधे-सीधे मंत्री कमल पटेल, बीजेपी नेता राजू कमेडिया और हरदा प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। लड़की ने प्रशासन द्वारा ज्यादा परेशान किये जाने पर आत्म हत्या करने की बात भी कहीं। साथ ही लड़की ने बीते दिनों दोनों पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कमल पटेल पर हत्या करने जैसा गंभीर आरोप तक लगाया है।
#हरदा से भांजी की मामा @ChouhanShivraj से गुहार..! कृषि मंत्री @KamalPatelBJP से लेकर ज़िला प्रशासन तक से ख़तरे का डर, कांग्रेस का वार
— News Puran (@NewsPuran1) August 18, 2022
"सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल"@collectorharda @rishigargias @DpBjpharda #hardanews #MPNews #bjp #congress
1. नया वायरल वीडियो pic.twitter.com/kQeWyLxFmz
सुरक्षा की गुहार लगाते हुए इस प्रेमी जोड़े ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र से पुलिस प्रोटेक्शन दिलाने की बात कहीं है। इस मामले में कांग्रेस पार्टी भी अब शिवराज सरकार से लेकर मंत्री कमल पटेल पर हमलावर हो रही है। लेकिन अब सनसनाता सवाल तो यहीं कि क्या "शिव के राज" में मंत्री जी के रसूख़ के आगे ज़िले का प्रशासन लाचार हो गया हैं? अगर नहीं, तो फिर मामा के राज में एक भांजी अपनी जान की भीख क्यों मांग रही हैं? और आप ही बताइये इस डर को नेता जी का जनता पर रसूख़ नहीं तो क्या कहेंगे?
यह भी पढ़े: