राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। राजस्थान में गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास उदयपुर हत्याकांड पर भड़क गए। मंत्री प्रताप सिंह बोले, इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को फाँसी पर लटका कर सख़्त से सख़्त सज़ा देनी होगी।
कन्हैयालाल की हत्या पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (@PSKhachariyawas) ने खोया आपा, कहा- खून खौल रहा है मेरा#UdaipurHorror #UdaipurCase #KanhiyaLal | @nehabatham03 pic.twitter.com/hhQmSF1PMk
— AajTak (@aajtak) June 29, 2022
मंत्री प्रताप सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, एक निहत्थे व्यक्ति पर धोखे से चाकू मारकर हत्या करना महपाप है, धर्म कायरर्ता और धोखा नहीं सिखाता है। हत्या करने वालों को जब पुलिस ठोक के मारेगी तब दर्द का पता चलेगा। अपराधी कोई भी हो उसको फाँसी पर लटकाना और क़ानून की ताक़त का एहसास कराना ज़रूरी है।
उदयपुर में युवक के साथ हुए अमानवीय हत्याकांड की कठोर निंदा करता हूं।
— Pratap Khachariyawas (@PSKhachariyawas) June 28, 2022
इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को फाँसी पर लटका कर सख़्त से सख़्त सज़ा देनी होगी ॥
मंत्री प्रताप सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा, मैं कल से गुस्से में हूं..! आरोपियों को तुरंत मार देना चाहिए। दोनों आरोपियों को चार दिन के अंदर फांसी दी जानी चाहिए।
आज पूरे देश में जो माहौल बिगड़ गया है, कई जगह सांप्रदायिकता का माहौल है। उस माहौल को बेहतर बनाना हमारी जिम्मेदारी है। राजस्थान का माहौल किसी भी कीमत पर खराब न होने दें। अपराध करने वाले अपराधियों को जल्द मार गिराया जाएगा। हम उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। क्योंकि अपराधी को क़ानून की ताक़त का एहसास कराना ज़रूरी है।
यह भी पढ़े: